फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   youngster commited suicide in rampur , jumed in satluj river

उफनती सतलुज नदी में कूदा युवक

Mon, 05 Jul 2021 10:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
youngster commited suicide in rampur , jumed in satluj river
रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर शहर को कु ल्लू जिले से जोड़ने वाले जगातखाना पुल से सोमवार दोपहर एक युवक सतलुज नदी में कूद गया। पुलिस ने युवक की तलाश में अभियान शुरू कर दिया है। मगर अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। युवक मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और यहां घर-घर जाकर कालीन बेचने का काम करता था।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मामला सोमवार दोपहर बाद करीब बजे का है, जब युवक जगातखाना पुल से सतलुज नदी में कूद गया। पानी के तेज बहाव में कुछ ही दूरी तक युवक दिखाई दिया और इसके बाद उफनती नदी में लापता हो गया।
विज्ञापन

इस दौरान यहां से गुजर रहे लोगों ने फौरन इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस का दल मौके पर पहुंचा और युवक की जानकारी जुटाई। पुलिस जांच में पता चला कि नदी में कूदने वाला युवक जहांगीर (19), पुत्र बरकत अली, गांव व डाकघर सदाबाग, तहसील, पुलिस स्टेशन हदिया, जिला प्रयागराज, उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। वह यहां कालीन बेचने का काम कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस लापता युवक की सतलुज नदी के किनारे तलाश कर रही है। मगर अभी तक उफान पर बह रही सतलुज नदी में युवक को तलाशने में मुश्किलें आ रही हैं। डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि उत्तर प्रदेश का 19 वर्षीय युवक जगातखाना पुल से नदी में कूदा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed