फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   youngdied in accident

ससुराल से वापस घर जा रहे बाइक सवार को ट्रैक्टर-ट्राली ने मारी टक्कर, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
youngdied in accident
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पनवड़िया गांव स्थित ससुराल में पत्नी-बच्चों को छोड़कर वापस घर जा रहे बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पसियापुर जनूबी गांव निवासी राजू(30) मजदूरी कर लकड़ी की छिलाई का काम करता था। रविवार सुबह राजू अपनी पत्नी और बच्चों को रक्षाबंधन पर ससुराल पंवढ़िया छोड़ने गया था। दोपहर में राजू बाइक से घर वापस जा रहा था। इस दौरान अजीतपुर बाईपास पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में राजू की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। बाद में हादसे की जानकारी परिजनों को दी गई। हादसे की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी दुर्गा सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है।चालक फरार है। अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed