फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Young woman's body found hanging from a tree; family alleges rape and murder.

Rampur News: पेड़ से लटका मिला युवती का शव, परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या का लगाया आरोप

Fri, 21 Aug 2026 11:38 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 21 Aug 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Young woman's body found hanging from a tree; family alleges rape and murder.
टांडा (रामपुर)। शौच के लिए घर से निकली युवती का शव शुक्रवार सुबह मोहल्ले के बाहर खेत में पेड़ से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले प्रेमी समेत तीन लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या कर शव पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

तहरीर में आपत्तिजनक फोटो और वीडियो के जरिये युवती को ब्लैकमेल करने और धमकाने का भी आरोप लगाया गया है। सीओ पंकज पंत ने बताया कि परिजनों के तहरीर के आधार पर प्रेमी, उसके पिता व दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म और हत्या की पुष्टि नहीं हुई है। युवती की फंदे पर लटकने से जान जाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती शुक्रवार सुबह करीब 4:30 बजे शौच के लिए घर से निकली थी। काफी देर तक नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। शौचालय में युवती के न मिलने पर मोहल्ले में जानकारी की गई। इस दौरान पता चला कि वह मोहल्ले के ही एक युवक के घर गई थी। परिजन तलाश करते हुए मोहल्ले के बाहर खेत तक पहुंचे तो वहां युवती का शव पेड़ से लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000

दो साल से चल रहा था प्रेम-प्रसंग

पुलिस को दी तहरीर में युवती के पिता ने बताया कि करीब दो वर्ष से बेटी का मोहल्ले के ही युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि युवक ने युवती के कुछ आपत्तिजनक वीडियो बना रखे थे। इन्हें लेकर वह युवती को डराता-धमकाता और ब्लैकमेल करता था। तहरीर में आरोपी पर युवती को लगातार परेशान करने का भी आरोप लगाया गया है। तहरीर के मुताबिक, शुक्रवार सुबह आरोपी युवक युवती को बुलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि इसके बाद वह अपने एक साथी के साथ युवती को जंगल में एक खेत पर ले गया, जहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि घटना के बाद युवती की हत्या कर दी गई और आत्महत्या का रूप देने के लिए उसके गले में दुपट्टा डालकर पेड़ से लटका दिया गया।

0000

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम को बुलाकर मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए। बेटी की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed