{"_id":"618ac9740a4188707c4c4c22","slug":"young-man-hanging-on-the-noose-in-wife-s-separation-death-rampur-news-mbd4088257145","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी वियोग में फंदे पर झूला युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी वियोग में फंदे पर झूला युवक, मौत
विज्ञापन
भोट (रामपुर)। पत्नी के वियोग में एक युवक ने फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि युवक छह माह पूर्व हुई पत्नी की मौत के बाद से तनाव में था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं, युवक की मौत के बाद तीन बच्चों के सर से मां-बाप का साया उठ गया है।
थाना क्षेत्र के जिठनिया शर्की गांव निवासी जगन लाल (35) पुत्र लीलाधर मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। परिजनों के अनुसार सोमवार देर शाम उसने अपने कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया था। काफी देर तक भी बाहर न आने पर परिजनों ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, तो दरवाजा नहीं खुला। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर तमाम ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए और थाना पुलिस को सूचना दी।
वहीं, परिजनों ने पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा, तो कमरे में बल्ली से जगन का शव लटकता देख सभी के होश उड़ गए। ग्राम प्रधान पति सुनील कुमार लोधी ने बताया कि युवक की पत्नी की करीब छह माह पूर्व बीमारी के चलते मौत हो गई थी। वह तभी से परेशान था और तनाव में रहता था। वह तनाव के चलते सोमवार शाम अपने कमरे में फंदे पर झूल गया।
विज्ञापन
माता-पिता की मौत के बाद उनके तीन बच्चे अनाथ हो गए हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया है। मंगलवार दोपहर बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि परिजनों द्वारा किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई करने से इनकार करने पर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।