{"_id":"6a5fc67e962d64cb0a0c2794","slug":"young-man-dies-under-suspicious-circumstances-after-visiting-in-laws-to-bring-his-wife-back-rampur-news-c-282-1-smbd1027-176041-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: पत्नी को बुलाने ससुराल गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: पत्नी को बुलाने ससुराल गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Wed, 22 Jul 2026 12:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
मिलक। पत्नी को वापस लाने के लिए ससुराल गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में तबीयत बिगड़ गई। जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका के बीच मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों की मांग पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
थाना शहजादनगर क्षेत्र के गांव पट्टी कल्यानपुर निवासी रवि (40) का विवाह करीब 17 वर्ष पहले मिलक क्षेत्र के गांव पुरैनिया खुर्द निवासी पूनम से हुआ था। बताया गया कि काफी समय से उसकी पत्नी मायके में रह रही थी। 18 जुलाई को रवि पत्नी को घर लाने के लिए ससुराल गया था। इसी दौरान उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन और ससुराल पक्ष उसे पहले मुरादाबाद के अस्पताल ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान रविवार दोपहर उसकी मौत हो गई।
मौत के बाद परिजन शव को लेकर मिलक पहुंचे और पोस्टमार्टम कराने की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार में पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
मृतक के दादा का आरोप है कि रवि की मौत जहरीले पदार्थ के सेवन से हुई है। उनका कहना है कि यह जांच का विषय है कि जहरीला पदार्थ उसने स्वयं खाया या किसी ने उसे दिया।
कोतवाल मनीराम सिंह ने बताया कि युवक की मौत के मामले में परिजनों के अनुरोध पर पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्राप्त तहरीर के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।