{"_id":"63dd637d429d4305e24361fb","slug":"young-learned-industrial-quality-rampur-news-mbd4550948169-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: युवाओं को सिखाया जाएगा उद्यमिता का गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: युवाओं को सिखाया जाएगा उद्यमिता का गुर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। तकनीकी शिक्षा हासिल करने वाले युवाओं को उद्यमिता का गुर सिखाया जाएगा। इसके लिए शासन की ओर से गठित अधिकारियों और शिक्षाविदों की टीम 06 फरवरी को रामपुर आएगी। जौहर यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं को लखनऊ में 10 से 12 फरवरी तक आयोजित होने वाले इन्वेस्टर्स समिट की जानकारी दी जाएगी। साथ ही उनको सरकार की रोजगारोन्मुखी योजनाओं और नीतियों से अवगत कराया जाएगा। युवाओं के रोजगार व सेवायोजन के लिए नियोजित प्रयास कर रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट से पूर्व एक अभिनव पहल की है। सरकार की रोजगारोन्मुखी योजनाओं, नीतियों से युवाओं को परिचित कराने के लिए मुख्यमंत्री ने सेवानिवृत्त आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों के साथ शिक्षाविदों की टीम गठित की है। टीम प्रदेश के सभी जिलों में स्थित विश्वविद्यालयों/महाविद्यालयों में युवाओं से संवाद कर रोजगार से जुड़ी उनकी जिज्ञासाओं का समाधान करेगी। साथ ही युवाओं के लिए ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट की उपयोगिता के संबंध में जागरूक करेगी। इसको लेकर 06 फरवरी को रामपुर में कार्यक्रम का आयोजन जौहर यूनिवर्सिटी में किया जाएगा। यहां पर जौहर यूनिवर्सिटी में तकनीकी शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों के साथ-साथ दीक्षित कॉलेज, सभी पॉलीटेक्निकों, आईटीआई, रजा डिग्री कॉलेज और महिला डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ टीम के सदस्य संवाद करेंगे।
उपायुक्त उद्योग मुकेश कुमार ने बताया कि 06 फरवरी को जौहर यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में दीन दयाल उपाध्याय वेटनरी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. केएमएल पाठक और विशेष सचिव राजेंद्र सिंह के साथ-साथ जिला प्रशासन के अधिकारी संवाद करेंगे। उन्होंने बताया कि सरकार की मंशा है कि युवा नौकरी के पीछे भागने की बजाए दूसरों को रोजगार उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
उपायुक्त उद्योग मुकेश कुमार ने बताया कि 06 फरवरी को जौहर यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में दीन दयाल उपाध्याय वेटनरी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. केएमएल पाठक और विशेष सचिव राजेंद्र सिंह के साथ-साथ जिला प्रशासन के अधिकारी संवाद करेंगे। उन्होंने बताया कि सरकार की मंशा है कि युवा नौकरी के पीछे भागने की बजाए दूसरों को रोजगार उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन