फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   young died in accident

ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
young died in accident
मिलक(रामपुर)। खानपुर मोड़ पर बुधवार की देर रात रुद्रपुर स्थित फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वह ड्यूटी से घर लौट रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मिलक कोतवाली क्षेत्र के गुलड़िया भाट निवासी अरविंद कुमार गंगवार रुद्रपुर की फाइनेंस कंपनी में सुपरवाइजर थे। परिजनों के अनुसार बुधवार की रात वे ड्यूटी से घर आ रहे थे। इस दौरान केमरी थाना क्षेत्र के खानपुर मोड़ पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अरविंद कुमार गंगवार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। अरविंद की मौत से घर में कोहराम मच गया है। पुलिस ने अरविंद कुमार के भाई अखिलेश कुमार की तहरीर के आधार पर अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279 और 304-ए के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed