फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   young died in accident

Rampur News: बाइक सवार दो दोस्तों को पिकअप ने मारी टक्कर, एक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Mar 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
young died in accident
शाहबाद। क्षेत्र के रेवड़ी कलांं चौराहे पर मंगलवार को दिन में 11 बजे पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों में राशिद (21) की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल शिवम को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। दोनों अलग-अलग स्थानों पर बढ़ई का काम करते थे। राशिद शब-ए-बरात और शिवम होली मनाने के लिए घर मनाने के लिए घर आया था।
विज्ञापन

शाहबाद कस्बे के मोहल्ला नालापार निवासी शिवम (19) और राशिद (22) मंगलवार सुबह को बाइक पर सवार होकर रामपुर की ओर जा रहे थे। जाते समय रेवड़ी कला गांव के निकट रामपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही शराब से भरी पिकअप ने बाइक सवार दोनों दोस्तों को सामने से टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घटनास्थल पर राशिद की मौत हो गई। जबकि शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन दोनों सीएचसी लाया गया। शिवम की हालत बेहद गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। हादसे के बाद चालक पिकअप छ़ोड़कर भाग गया। पुलिस ने शराब से लदी पिकअप को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed