{"_id":"6a2341da6eae24f15008ca46","slug":"yogis-government-is-no-longer-for-pleasure-seekers-and-hypocrites-dharampal-singh-rampur-news-c-15-1-mbd1058-918497-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोगियों, पाखंडियों की नहीं अब योगी की सरकार : धर्मपाल सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोगियों, पाखंडियों की नहीं अब योगी की सरकार : धर्मपाल सिंह
Sat, 06 Jun 2026 03:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 06 Jun 2026 03:08 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने विकास भवन सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर चल रहे कार्यक्रमों और योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और सुशासन की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राज्य में भोगियों, पाखंडियों की नहीं, अब योगी की सरकार है।
धर्मपाल सिंह ने कहा कि इन वर्षों में देश ने विकसित भारत की दिशा में तेज प्रगति की है। गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए अनेक कदम उठाए गए हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश में 2017 से पहले और उसके बाद की कानून-व्यवस्था की स्थिति की तुलना करते हुए कहा कि वर्तमान में कानून व्यवस्था अधिक सुदृढ़ और प्रभावी हुई है। अपराध नियंत्रण और प्रशासनिक सुधारों से प्रदेश में सुरक्षा और विकास का वातावरण मजबूत हुआ है।
उन्होंने केंद्र सरकार के पिछले 12 वर्षों के कार्यकाल की तुलना कांग्रेस के 50 वर्षों से अधिक के शासनकाल से करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां अर्जित की हैं।
विज्ञापन
अभियान के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि 8 से 14 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। 11 जून को प्रदेश स्तरीय मीडिया संवाद और 13 व 14 जून को जिला मीडिया संवाद होगा। जनकल्याण शिविर, विकसित भारत संकल्प सम्मेलन, प्रदर्शनी, प्राकृतिक खेती कार्यशाला और योग दिवस भी कार्यक्रमों का हिस्सा हैं।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार, जिला प्रभारी राजा वर्मा, नगर विधायक आकाश सक्सेना, मिलक विधायक राजबाला सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।