{"_id":"65f5a036c69611828d067ec2","slug":"yogi-in-rampur-rampuri-knife-has-safety-edge-and-violin-sound-youth-will-get-employment-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर में योगी: रामपुरी चाकू में सुरक्षा की धार, वायलिन के स्वर के साथ युवाओं को मिलेगा रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर में योगी: रामपुरी चाकू में सुरक्षा की धार, वायलिन के स्वर के साथ युवाओं को मिलेगा रोजगार
Sat, 16 Mar 2024 07:06 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 16 Mar 2024 07:06 PM IST
सार
रामपुर में मुख्यमंत्री ने करोड़ो के प्रोजेक्टों का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की पहचान विकास से बन रही है। रामपुरी चाकू को सुरक्षा की धार दी जाएगी। जब समृद्धि आएगी तो जेब को काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हम युवाओं को रोजगार देंगे। इसके बाद फिर से वायलिन के सुर रामपुर में गूंजते सुनाई देंगे।
विज्ञापन
रामपुर में सभा को संबोधित करते योगी आदित्यनाथ
- फोटो : संवाद
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ब्रिटेन को पछाड़कर दुनिया का पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है, जिस ब्रिटेन ने भारत पर दो सौ साल राज किया आज भारत ने अर्थव्यवस्था में उसे पछाड़ दिया। तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर नरेंद्र मोदी तीन सालों में देश को दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बना देंगे।
विज्ञापन
शनिवार को उप्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामपुर में फिजिकल कॉलेज के मैदान पर आयोजित सभा में ये बात कहीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामपुरी चाकू व वायलिन का जिक्र करते हुए रामपुर की जनता के दिल को छुआ। उन्होंने कहा कि होली के पूर्व 610 करोड़ की परियोजनाओं के साथ यहां आया हूं, इसके लिए रामपुरवासियों के लिए बधाई देता हूं।
विज्ञापन
सभी प्रतिनिधियों के प्रयास से रामपुर आज एक विकास की नई पहचान बना रहा है। यहां प्रगति माल भी बन रहा है और पीएम स्वनिधि योजना से स्ट्रीट वेंडरों के पुनर्वास का एक मॉडल दिया है। रामपुर की पहचान चाकू से थी तो कुछ लोग चाकू का इस्तेमाल जेब कतरने में करते थे।
विज्ञापन
हमने इसी चाकू का इस्तेमाल सबको सुरक्षा देने में कर दिया है। रामपुर में पहले जबरन गरीबों की जमीनों पर कब्जा किया जाता था, आज पीएम स्वनिधि योजना से उनके पुर्णोद्धार और पुनर्वास का कार्यक्रम किया जा रहा है। यहीं के वायलिन से संगीत की लहरियां रामपुर घराने की पहचान को फिर से पुनर्जीवित करने का काम कर रही है।
हमारा रामपुर फिर से नई पहचान से आगे बढ़ रहा है। 610 करोड़ रुपये की परियोजनाएं इसी उपहार के क्रम में प्रदान की जा रहीं हैं। उन्होंने रामपुर में पीडब्लूडी का नवनिर्मित सर्किट हाउस का नाम संत शिरोमणि रविदास के नाम रखने की घोषणा की। कहा कि संत रविदास ने कहा था मन चंगा तो कठौती में गंगा है।
उस काल खंड में भी कौरवों की साधना को महत्व दिया था। उन्होंने कहा मन के जीते जीत है, मन के हारे हार है। ये हमारे लिए आज उतनी ही सार्थक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हम देशवासियों के सामने एक नया विश्वास गड़ा है। दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है, ये भारत के 140 करोड़ की जनता का सम्मान बढ़ा है।
देश की सीमाएं सुरक्षित हुईं हैं, मतलब हमारा पूरा देश सुरक्षित हुआ है। देश में नक्सलवाद समाप्त, आतंकवाद समाप्त, उग्रवाद समाप्त हुआ है। इंफ्रास्ट्रक्चर के बड़े-बड़े कार्य हो रहे हैं, हाईवे, रेलवे, वाटर-वे, एयरपोर्ट बने हैं। इससे देश विकसित संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।