{"_id":"63143dcca6bed77d9f3bd21b","slug":"yogi-adityanath-is-on-rampur-tour-on-sunday","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Yogi in Rampur: बिना नाम लिए आजम पर साथा निशाना, बोले- अब तक गलत हाथों में था रामपुरी चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yogi in Rampur: बिना नाम लिए आजम पर साथा निशाना, बोले- अब तक गलत हाथों में था रामपुरी चाकू
Sun, 04 Sep 2022 03:23 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 04 Sep 2022 03:23 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एलान किया कि उत्तराखंड की सीमा पर बिलासपुर में इंडस्ट्रियल एरिया बनेगा। उन्होंने कहा कि रामपुर में निवेश का माहौल बनाएंगे।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजम खां का नाम लिए बिना कहा कि प्रदेश में हमारी सरकार आने तक रामपुरी चाकू गलत हाथों में था। इस चाकू का इस्तेमाल लोगों के शोषण में किया गया लेकिन हमारी सरकार ने इस चाकू के बल पर लोगों को सुरक्षा प्रदान की है। आम लोगों में सुरक्षा की भावना प्रगाढ़ हुई है। आज के रामपुर में कोई किसी से डरता नहीं है। 2017 से पहले यहां ऐसा माहौल नहीं था। उन्होंने कहा कि रामपुर की पहचान मिटाने की भी कोशिश की गई थी, जिसे हमारी सरकार ने सफल नहीं होने दिया।
विज्ञापन
फिजिकल कॉलेज के मैदान में अपने लगभग आधे के संबोधन में सीएम योगी ने कहा कि उनकी दुर्दशा उनके कर्मों की वजह से ही हो रही है। रामपुर में पहले विकास की योजनाएं व्यक्ति केंद्रित हुआ करतीं थीं। एक व्यक्ति को देखकर योजनाएं बनाईं जातीं थीं। इस वजह से रामपुर विकास की दौड़ में पिछड़ गया। मुर्तजा इंटर कॉलेज की इमारत पर कब्जा कर लिया गया। पहले यहां पार्टी का कार्यालय खोला गया और फिर अपना स्कूल खोल लिया। इसी तरह 200 साल पुराने मदरसा आलिया की इमारत पर भी कब्जा कर लिया। उसकी किताबों को भी उठा ले गए लेकिन हमने वापस कराईं। इनमें बेशकीमती पांडुलिपि भी शामिल हैं।
विज्ञापन
आजम खां पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि उन्होंने रामपुर के विकास के बजाय अपने व्यक्तिगत हित के लिए योजनाएं बनाई। मुर्तजा इंटर कॉलेज की इमारत पर कब्जा कर लिया गया। पार्टी का दफ्तर बना लिया गया। फिर अपना स्कूल खोल लिया। इसी तरह 200 साल पुराने मदरसा आलिया की इमारत पर भी कब्जा कर लिया। उसकी एतिहासिक पांडुलिपियां उठा ले गए। हमने मदरसा आलिया की एतिहासिक पांडुलिपियां फिर से वापस कराई।
विज्ञापन
इसी तरह से रियासत काल में बने सिटी मांटेसरी स्कूल की बिल्डिंग को हड़पने की कोशिश की गई। इस बिल्डिंग का यह महत्व है कि आजादी की लड़ाई के दौरान जब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी यहां आए थे यहां रुके थे। उन्होंने कहा कि रामपुर ऐतिहासिक महत्व का शहर है इसकी पहचान मिटाने की कोशिश की गई थी। विकास को प्राथमिकता देने की बजाय लोगों का शोषण किया गया। उनके मन में डर की भावना पैदा की गई। इस वजह से यहां विकास की रफ्तार कम हो गई और गरीबी-बेरोजगारी की समस्या बढ़ गई। विकास का केंद्र जब कोई व्यक्ति बन जाता है तो यही हाल होता है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत पर अमल कर रही है। यही वजह है कि अब रामपुर भी बदल रहा है। यहां के लोग भय मुक्त हो चुके हैं।
रामपुर के लिए सीएम योगी की महत्वपूर्ण घोषणाएं
-बिलासपुर में इंडस्ट्रियल एरिया का निर्माण
-बिलासपुर की रुद्र-बिलास चीनी मिल का होगा आधुनिकीकरण
-मिलक में रेलवे क्रासिंग पर ओवर ब्रिज (आरओबी) का निर्माण
-भैया नगला में पुल का कराया जाएगा निर्माण
-मिलक-शाहबाद मार्ग का चौड़ीकरण