{"_id":"62543b964579064ea7435723","slug":"yatimkhana-case-testimony-of-two-witnesses-sp-leader-azam-khan-is-also-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"यतीमखाना प्रकरण: दो की हुई गवाही, सपा नेता आजम खां भी हैं आरोपी, छह मई को होगी अगली सुनवाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यतीमखाना प्रकरण: दो की हुई गवाही, सपा नेता आजम खां भी हैं आरोपी, छह मई को होगी अगली सुनवाई
Mon, 11 Apr 2022 08:00 PM IST
प्रशांत कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर।
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 11 Apr 2022 08:00 PM IST
सार
यतीमखाना प्रकरण के दो मुकदमों के वादी ने कोर्ट में पेश होकर अपने बयान दर्ज कराए। अब इस मामले की अगली सुनवाई छह मई को होगी।
विज्ञापन
सपा नेता आजम खां
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
यतीमखाना प्रकरण के दो मुकदमों के वादी ने कोर्ट में पेश होकर अपने बयान दर्ज कराए। अब इस मामले की अगली सुनवाई छह मई को होगी। साल 2019 में सपा नेता आजम खां, सेवानिवृत्त सीओ आले हसन, सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल और इस्लाम ठेकेदार समेत 20-25 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जिसमें आरोप था कि सपा नेता आजम खां के इशारे पर यतीमखाना बस्ती में रह रहे लोगों के साथ मारपीट, लूटपाट की गई। साथ ही उनके घरों को भी ध्वस्त कर दिया गया था।
विज्ञापन
इस मामले में ही आजम खां के खिलाफ भैंस चोरी तक के आरोप लगे। हालांकि, इन मामलों में आजम खां की जमानत मंजूर हो चुकी है। कोर्ट ने 11 मार्च को सभी आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर दिए थे। मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट (सेशन ट्रायल) में चल रही है। जिसमें सोमवार को तारीख नियत थी। मुकदमे के वादी मोहम्मद कमर उर्फ पप्पू और अकरम उर्फ मुन्ने ने कोर्ट में गवाही दी। उनकी मुख्य परीक्षा पूरी हो गई है। सहायक शासकीय अधिवक्ता कमल कुमार गुप्ता ने बताया कि गवाह की मुख्य परीक्षा पूरी हो गई है। अब इस मामले में गवाहों से बचाव पक्ष के अधिवक्ता जिरह करेंगे। अब इस मामले की अगली सुनवाई छह मई को होगी।
विज्ञापन