फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   wrong post

अब्दुल्ला आजम का पर्चा निरस्त करने का भ्रामक पोस्ट डालने के आरोप में मिर्च कारोबारी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
wrong post
सैदनगर (रामपुर)। स्वार विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी अब्दुल्ला आजम का पर्चा निरस्त होने की फर्जी पोस्ट डालने के आरोप में पुलिस ने मिर्च कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मिर्च कारोबारी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

अजीमनगर थाना क्षेत्र में तैनात उप निरीक्षक कमलेंद्र कुमार अपनी टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इस बीच मुरसैना चौकी के पास कुछ लोग आपस में बात कर सपा सांसद मोहम्मद आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम के स्वार विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी के तौर पर नामांकन पर्चा निरस्त होने की बात कर रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान जब पुलिस ने उन लोगों से बात की तो वहां खडे़ लोगों ने बताया कि एक युवक ने सोशल मीडिया पर पर्चा निरस्त होने की पोस्ट डाली है। जिस पर पुलिस ने मामले की जानकारी कर सोशल मीडिया पर पोस्ट की जांच की। जिसके बाद पुलिस ने उप निरीक्षक की तहरीर के आधार पर हरदासपुर कोठरा निवासी आसिफ रजा मसूदी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, रविवार को पुलिस ने इस मामले में आरोपर आसिफ रजा को हरदासपुर कोठरा गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। अजीमनगर प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में मिर्च करोबारी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे रविवार को कोर्ट में पेश किया और आदेश पर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed