फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   worship of khatu shayam

तेरे नाम के पागल हैं हमें दुनिया की परवाह नहीं-----

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
worship of khatu shayam
रामपुर। आदर्श रामलीला मैदान में मंगलवार की रात श्री खाटू श्याम बाबा का भव्य दरबार सजा। मत्था टेककर आशीष लेने के लिए भक्तों की लाइन लगी रही। भजन गायकों ने श्री खाटू श्याम बाबा का गुणगान करते हुए देर रात तक श्रद्धालुओं को भजनों का रसपान कराया। अंजलि द्विवेदी ने तेरे नाम के पागल हैं दुनिया की परवाह नहीं, भजन की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
विज्ञापन

श्री श्याम भक्त परिवार और श्री श्याम भक्त समिति की ओर से आदर्श रामलीला मैदान में 22वां श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव मंगलवार की देर रात पूजा अर्चना के बाद प्रारंभ हुआ। पंडित अंकुर शर्मा ने विधि विधान से पूजा अर्चना कराकर बाबा की अखंड ज्योति प्रज्वलित की। इसके बाद शुरू हुआ बाबा का गुणगान। दरबार में सबसे पहले बरेली से आईं अंजलि द्विवेदी ने हाजिरी लगाई। गणेश वंदना के बाद मां सरस्वती वंदना, शिव स्तुति और वीर बजरंगी समेत देवी-देवताओं को नमन करते हुए उन्होंने बाबा का गुुणगान किया तो श्याम भक्त थिरकने लगे। वो देखो चल पड़ा है नीले घोड़े पर सवार होकर बाबा चल पड़ा है। तेरे नाम के पागल हैं दुनिया की परवाह नहीं। झुक गए बड़े बड़े सरकार तेरी मोर छड़ी के आगे जैसे भजनों पर श्रद्धालु थिरकते रहे। रात करीब डेढ़ बजे बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने कोलकाता से आए संजय मित्तल पहुंचे तो श्री खाटू नरेश के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। उन्होंने बाबा आएगा, मेरा संकट कट जाएगा। श्याम तेरे भक्तों को तेरा ही सहारा है। लगन तुमसे लगा ली है जो होगा देखा जाएगा। कन्हैया मैंने नैय्या कर दी तेरे हवाले। लाख चाहूं , मगर बात बनती नहीं। तेरे द्वारे आया में बाबा मेरी लाज रखना। एक आस तुम्हारी है विश्वास तुम्हारा है। जहां बिराजे शीश का दानी मेरा श्याम, दीवाने मुझे ले चल खाटू धाम जैसे भजन प्रस्तुत किए तो श्याम भक्त देर तक नृत्य करते रहे। इसके बाद पंजाब के अबोहर से पधारे मयंक अग्रवाल ने गोविंद मेरो है, गोपाल मेरो है। तेरी कृपा बनी रहे जब तक है जिंदगी जैसे कई भजन प्रस्तुत किए। अंत में श्रीखाटू श्याम संग भक्तों से फूलों की होली खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed