{"_id":"6ae8ef231995cfd64d0e7f4e","slug":"workers-who-hold-meetings-or-protests-without-permission-will-be-expelled-from-the-organization-rampur-news-c-282-1-rmp1027-183924-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: बिना अनुमति पंचायत और धरना-प्रदर्शन करने पर संगठन से बाहर होंगे कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: बिना अनुमति पंचायत और धरना-प्रदर्शन करने पर संगठन से बाहर होंगे कार्यकर्ता
Tue, 03 Nov 2026 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 03 Nov 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिलाध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह ने पंचायत में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि जिले में कोई भी ब्लॉक अध्यक्ष, तहसील अध्यक्ष या कार्यकर्ता उनकी अनुमति के बिना पंचायत और धरना-प्रदर्शन नहीं करेगा। आदेश का उल्लंघन करने वालों को तत्काल संगठन से बाहर कर दिया जाएगा।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपने पद का दुरुपयोग न करे। संगठन को बेचने और तोड़ने की कोशिश करने वाले लोग किसान यूनियन की आड़ में अपने राजनीतिक हित साधना चाहते हैं। उन्होंने पटवाई में हुए मार्केट विवाद में संगठन का सहारा लेने को अनुशासनहीनता बताया। कहा कि ऐसे लोगों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पंचायत में मोहम्मद तालिब, रामपाल, खुर्शीद प्रधान, तजम्मुल हुसैन, रामबहार यादव, नरोत्तम, केपी सिंह, मुस्तकीम, सूरज सिंह आदि मौजूद रहे।