फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Workers get benefits of Rs 9.71 crore

श्रमिकों को मिले 9.71 करोड़ रुपये के हितलाभ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Workers get benefits of Rs 9.71 crore
रामपुर के फिजिकल ग्राउंड में उ.प्र.भवन एंव अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पंजी? - फोटो : RAMPUR
रामपुर। प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री (श्रम, सेवायोजन एवं समन्वय विभाग) स्वामी प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में शहर के फिजिकल ग्राउंड परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत 9.71 करोड़ रुपये की धनराशि का 11709 श्रमिकों को हितलाभ प्रदान किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिकों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका उद्देश्य यह है कि श्रमिक को बच्चों की पढ़ाई से लेकर उनके विवाह तक के दौरान किसी भी प्रकार की आर्थिक समस्याओं का सामना न करना पड़े। विधायक राजबाला ने कहा कि श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के तहत मजबूती प्रदान करने की दिशा में सरकार द्वारा अत्यंत सराहनीय कदम उठाए जा रहे हैं। श्रमिकों के बच्चों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में योजनाओं का अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान है। इसके अलावा सरकार द्वारा ऐसे श्रमिक जो छोटे घरेलू उद्योगों को स्थापित करके अपनी आजीविका संचालित करना चाहते हैं, उनके लिए भी विभिन्न योजनाओं में आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता ने कहा कि सरकार द्वारा प्रदेश और देश के प्रत्येक वर्ग के सर्वांगीण विकास की दिशा में सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। वर्ष 2022 तक प्रत्येक परिवार को अपनी छत मुहैया कराने की प्रधानमंत्री की मंशा को धरातल पर उतार कर हर गरीब और जरूरतमंद को अपना घर मिल रहा है। सरकार की योजनाओं को पारदर्शिता के साथ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है, जिससे गरीब और जरूरतमंद लोगों के जीवन स्तर में निरंतर सुधार आ रहा है। कार्यक्रम में मृृत्यु एवं विकलांगता सहायता योजना के तहत 66 श्रमिक लाभार्थियों को 1.24 करोड़ रुपये, अंत्येष्टि सहायता योजना में 66 श्रमिकों को 15.70 लाख रुपये, पुत्री विवाह सहायता योजना में 743 लाभार्थियों को 4.08 करोड़ रुपये, मातृृत्व शिशु एवं बालिका मदद सहायता योजना में 803 श्रमिकों को 1.30 लाख रुपये, चिकित्सा सुविधा सहायता योजना में 9994 श्रमिकों को 2.92 करोड़ रुपये, संत रविदास शिक्षा सहायता योजना (साइकिल) में 31 बेटियों को 1.08 लाख रुपये तथा मेधावी छात्र पुरस्कार योजना में छह को 24 हजार रुपये का आर्थिक लाभ प्रदान किया गया। इस दौरान पैक्सपेड के चेयरमैन सूर्यप्रकाश पाल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम भरत तिवारी, नगर मजिस्ट्रेट रामजी मिश्र सहित भाजपा के पदाधिकारीगण एवं श्रम विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे।

रामपुर के फिजिकल ग्राउंड में उ.प्र.भवन एंव अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पंजी?

रामपुर के फिजिकल ग्राउंड में उ.प्र.भवन एंव अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पंजी?- फोटो : RAMPUR

रामपुर के फिजिकल ग्राउंड में उ.प्र.भवन एंव अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पंजी?

रामपुर के फिजिकल ग्राउंड में उ.प्र.भवन एंव अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पंजी?- फोटो : RAMPUR

रामपुर के फिजिकल ग्राउंड में उ.प्र.भवन एंव अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पंजी?

रामपुर के फिजिकल ग्राउंड में उ.प्र.भवन एंव अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पंजी?- फोटो : RAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed