फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Worker who went to cook food died under suspicious circumstances

Rampur News: खाना बनाने गए कारीगर की संदिग्ध हालात में मौत

Wed, 15 Apr 2026 12:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 15 Apr 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Worker who went to cook food died under suspicious circumstances
बिलासपुर। भोट थाना क्षेत्र के कोयली गांव में खाना बनाने गए कारीगर की मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला लक्ष्मी नगर निवासी नन्हे कश्यप (46) शादी-बरात में खाना बनाने का काम करते थे। परिजनों के अनुसार सोमवार शाम मोहल्ले का ही जोगेंद्र कारीगर नन्हे को अपने साथ खाना बनवाने के लिए भोट थाना क्षेत्र के ग्राम कोयली गांव ले गया था।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब चार बजे कोयली गांव में नन्हे की अचानक तबीयत खराब हो गई। हालत बिगड़ने पर साथी जोगेंद्र ने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और नन्हे को गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि नन्हे की पत्नी अपने दो पुत्रों के साथ मुरादाबाद में काफी समय से अलग रह रही हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed