{"_id":"5b9ea2b1867a557f015d211c","slug":"wool-kalyan-board-will-established-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊन कल्याण बोर्ड का होगा गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊन कल्याण बोर्ड का होगा गठन
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Mon, 17 Sep 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में रविवार को पाल समाज के कार्यक्रम को डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा। अमर उजाला
विज्ञापन
पाल समाज की ओर से आयोजित स्वागत समारोह में डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा ने पिछड़े वर्ग के लिए सरकार की ओर से किए गए कार्यों को गिनाया। साथ ही हर समाज के लिए बोर्ड गठन की बात करते हुए पाल समाज के लिए ऊन कल्याण बोर्ड गठित किए जाने के लिए प्रयास करने की बात कही।
रंगोली मंडप में पाल समाज की ओर से हाल ही में उत्तर प्रदेश राज्य सहकारी निर्माण संघ के चेयरमैन बनाए गए सूर्यप्रकाश पाल का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा ने भी शिरकत की, इस दौरान उन्होंने कहा कि आजादी से लेकर आज तक किसी भी राजनीतिक दल ने चाहे वह कांग्रेस हो सपा या बसपा ने पिछड़ा वर्ग समाज आयोग को संवैधानिक दर्जा नहीं दिया। जबकि भाजपा सरकार आते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने के लिए लोकसभा और राज्यसभा में बिल पास कराया।
डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा सभी पिछड़े वर्गों के लोगों का ध्यान रख कर हर वर्ग और हर बिरादरी के लिए छोटे-छोटे बोर्ड बनाना चाहती है। इसी क्रम में पाल समाज के लिए ऊन कल्याण बोर्ड का गठन किए जाने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वहां तो उत्तराधिकार का ही बोलबाला है। नेहरु जी से लेकर इंदिरा गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और अब राहुल गांधी के अलावा किसी और का नामोनिशान नहीं है। जबकि भाजपा ने अति दलित को राष्ट्रपति बनाया जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अति पिछड़े हैं वर्ग के हैं।
विज्ञापन
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ के चेयरमैन सूर्यप्रकाश पाल ने कहा कि भाजपा ने हर वर्ग का विकास किया है। पाल समाज के लिए उन्होंने ऊन कल्याण बोर्ड गठन का प्रस्ताव दिया, जिस पर विचार किया जा रहा है। कहा कि कार्यकर्ता जी जान से लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुटें और घर-घर भाजपा की नीतियों के साथ केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को पहुंचाएं।
जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन लाल सैनी, मसवासी नगर पंचायत चेयरमैन हरिओम मौर्य, मिलक ब्लाक प्रमुख अर्चना गंगवार, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष दीक्षा गंगवार, लक्ष्मी सैनी, हंसराज पप्पू, प्रेमशंकर पांडे, तुलसीराम पाल, धर्म सिंह पाल, कपिल पाल, वीरपाल, धर्मेंद्र पाल, राजेंद्र कुमार पाल, राजेश पाल, प्रेमशंकर पाल, आकाश पाल, महावीर पाल, भजन लाल पाल, कल्लू सिंह पाल, उत्तम पाल, सीताराम पाल, मनीष पाल, प्रदीप पाल आदि मौजूद रहे।