फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   womens day celebreted in kinnaur

रिकांगपिओ में रही महिला दिवस की धूम

Mon, 08 Mar 2021 10:37 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
womens day celebreted in kinnaur
भावानगर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एसडीएम मनमोहन उत्कृष्ट कार्य क रने वाले महिलाओं - फोटो : RAMPUR-HP
रिकांगपिओ (किन्नौर)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रिकांगपिओ में खेल, चिकित्सा और समाज के उत्थान के लिए बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एवं कार्यवाहक उपायुक्त अश्वनी कुमार ने की। उन्होंने महिला जागरूकता के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाली महिलाओं और छात्राओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

अश्वनी कुमार ने कहा कि कानून ने महिलाओं और पुरुषों को समान अधिकार दिए गए हैं। मगर इसके बावजूद भी कई क्षेत्रों में आज भी महिलाओं के साथ भेदभाव के मामले सामने आ रहे हैं। सभी का यह दायित्व बनता है कि हम देश की आधी आबादी महिलाओं को संपूर्ण विकास के अवसर उपलब्ध करवाएं। उन्होंने अभिभावकों से बेटियों को भी बेटे के समान दर्जा देने और पुरुषवादी सोच से दूर हटकर महिलाओं के अधिकारों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

विशेष संबोधन में डॉ. अन्वेषा ने कहा कि किन्नौर जिले में महिलाओं को उचित सम्मान दिया जाता है। यही कारण है कि जिले में महिलाओं से संबंधित आपराधिक मामले नगण्य है। जिले की बेटियां आज सरकारी और गैर सरकारी क्षेत्र में ऊंचे-ऊंचे पदों पर सेवाएं दे रही हैं, जो जिले के लोगों की बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को दर्शाता है। उन्होंने महिलाओं से स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में आज करीब 53 प्रतिशत महिलाएं अनीमिया की शिकार हैं, जबकि 6.05 प्रतिशत महिलाएं मधुमेय और 11.01 प्रतिशत महिलाएं उच्च रक्तचाप रोग से पीड़ित हैं। टापरी थाना प्रभारी किरण कुमारी ने महिलाओं के संरक्षण से संबंधित विभिन्न कानूनों के बारे में जानकारी दी। जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान रिकांगपिओ की छात्रा अदिति ने भी महिला सशक्तीकरण पर विचार रखे। जिला समन्वयक परविंद्र ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।
इन्हें मिला सम्मान
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और छात्राओं को सम्मानित किया गया। इसमें डीआरडीए की परियोजना निदेशक जयवंती नेगी ठाकुर, डॉ. अन्वेषा नेगी, डॉ. स्वाति नेगी, पुलिस थाना टापरी प्रभारी किरण कुमारी, टाशी नेगी, विजय कुमारी, महिला सामाजिक कार्यकर्ता बांगमो नेगी, राष्ट्रीय खिलाड़ी योगिता नेगी, सुनिता, सुनिधि, स्वाति नेगी, ज्योतिका बिष्ट, कशिक नेगी, माया और हैंडबॉल खिलाड़ी सीमा नेगी को सम्मानित किया गया।

इसके अलावा दसवीं और जमा दो की कक्षा में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने पर रीतिका, सुषमा, अंजली, अनामिका, मोनिका, पुष्पा नेगी, कविता, अवंतिका और प्रिया नेगी को भी सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी नवाजा गया। इसमें रत्ना, सुमन लता, सुनिता, महालक्ष्मी, बुद्धा, आरती, जय, गागरंग, महिला मंडल शुदारंग, महिला मंडल याशंग चंगाव, महिला मंडल स्किबा शामिल हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने के लिए शेशेरिंग नागस, महिला मंडल पांगी, आंगनबाड़ी केंद्र रिकांगपिओ, जवाहर नवोदय स्कूल, जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान रिकांगपिओ की छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed