फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   women police constable recrrtment

प्रदेश पुलिस को मिली 199 महिला सिपाही, प्रियंका रहीं सर्वांग सर्वोत्तम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
women police constable recrrtment
रामपुर। रिजर्व पुलिस लाइन में पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। जिसमें जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने परेड की सलामी ली। वर्दी मे सजी बेटियों ने बैंड की धुन पर भव्य परेड कर मन मोह लिया। कोहरा होने के बाद भी सधे कदमों से परेड के एक-एक चरणों को क्रमबद्व पूरा किया। पासिंग आउट परेड के बाद प्रदेश पुलिस को 199 महिला सिपाही मिली हैं, जिनमें से 72 की रामपुर में तैनाती होगी।
विज्ञापन

2018 में प्रशिक्षण निदेशालय लखनऊ द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस व आरक्षी पीएसी के पदों पर सीधी भर्ती में चयनित होकर आई 199 महिला सिपाहियों को रामपुर पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही थी। जिनका प्रशिक्षण 28 जून से रिजर्व पुलिस लाइन में प्रारंभ हुआ था। जिनकी आंतरिक विषय की परीक्षाएं 14 से 22 दिसंबर तक चली थीं। इसके साथ ही बाह्य विषयों की परिक्षाएं 24 दिसंबर से 28 दिसंबर तक आयोजित की गई थीं। इसके साथ ही प्रशिक्षण में अच्छे व्यवहार, कुशल व आधुनिक समाज की जरूरतों के अनुसार योग्य , तकनीक के जानकार, पुलिसकर्मी बनाने के लिए प्रशिक्षण, नवीन तकनीक एवं नए नियम, कानून विशेष अधिनियम और शस्त्रों के प्रयोग में दक्ष बनाने के लिए प्रशिक्षित किया गया था। जिसमें पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही सभी रिक्रूट महिला सिपाही उत्तीर्ण हो गईं। जिसके बाद बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन में दीक्षांत समारोह और पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ और पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने परेड की सलामी ली। इसके बाद पुलिस अधीक्षक और जिला अधिकारी ने परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य अतिथि जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सभी सिपाहियों का उत्साहवर्धन कर शुभकामनाएं दी। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संसार सिंह, समस्त क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed