फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   women of nepal died in accident

सड़क पार कर रही नेपाली महिला को ट्रक चालक ने मारी टक्कर, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
women of nepal died in accident
धमोरा(रामपुर)। श्री माता वैष्णो देवी से एक प्राइवेट बस नेपाल जा रही थी। बुधवार रात को बस शहजादनगर थाना क्षेत्र के कमोरा गांव के सामने रुकी, तभी लघुशंका जाने के दौरान बस में सवार महिला को ट्रक चालक ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है।
विज्ञापन

नेपाल के भारवा रुपन देई से एक प्राइवेट बस 28 जुलाई को श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए गई थी। बस में करीब पचास लोग सवार थे। बस में सवार लोग मंगलवार की सुबह नेपाल के लिए निकले थे। बुधवार रात को बस शहजादनगर थाना क्षेत्र में पहुंची। लघुशंका के लिए चालक ने बस को कमोरा गांव के सामने रोका। बस में सवार नेपाली महिला चंद्रवती यादव (70) सड़क पार कर दूसरी तरफ जा रही थीं, तभी बरेली की ओर से आए एक ट्रक चालक ने उनको टक्कर मार दी। इस घटना में उनकी मौत हो गई। धमोरा चौकी प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लिया गया है। चालक फरार है। हादसे में महिला की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed