फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   women fell from roof and died

रामपुर : बंदरों के झुंड ने महिला को घेरा, छत से नीचे गिरकर मौत

Sat, 12 Feb 2022 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sat, 12 Feb 2022 01:58 AM IST
सार

घबराकर महिला जैसे ही पीछे हटी उसका पैर फिसल गया और नीचे आ गिरी। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आननफानन महिला को निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
women fell from roof and died
death demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बंदरों को भगाने के लिए छत पर चढ़ी महिला को बंदरों के झुंड ने घेर लिया। घबराकर महिला जैसे ही पीछे हटी उसका पैर फिसल गया और नीचे आ गिरी। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आननफानन महिला को निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। बाद में परिवार के लोगों ने बिना कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन


ढकिया गांव निवासी राजीव चौहान की पत्नी मोनिका चौहान (32) शुक्रवार सुबह बंदरों को भगाने के लिए छत पर चढ़ी थी। छत पर बैठे बंदरों के झुंड ने महिला को घेर लिया। महिला घबराकर जैसे पीछे हटी उसका पैर फिसल गया। महिला छत से नीचे आंगन में आ गिरी। महिला के नीचे गिरने से उसके सर में गंभीर चोटें आई।
विज्ञापन


महिला की आवाज सुनकर परिवार के लोग आननफानन महिला को निजी चिकित्सक के पास लेकर गए। जहां महिला की मौत हो गई। परिवार के लोगों ने महिला का बिना कानूनी कार्रवाई के उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इस अचानक मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। महिला ने अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ा है। बच्चों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। ज्ञात रहे शाहबाद कस्बे और ग्रामीण इलाकों में भी बंदरों के कारण कई बड़े हादसे हो चुके हैं। जिसमें कई लोग पूर्व में गंभीर चोटिल भी हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed