फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   women died due to injection of unrigsterd doctor

Rampur News: झोलाछाप के इंजेक्शन से महिला की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 11:16 PM IST
विज्ञापन
women died due to injection of unrigsterd  doctor
रामपुर।सिविल लाइंस क्षेत्र में झोलाछाप के इंजेक्शन से एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने झोलाछाप पर गलत इलाज करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया है। इस मामले में पुलिस को तहरीर दे दी गई है। साथ ही सीएमओ से भी शिकायत की गई है।
विज्ञापन

झोलाछाप के इंजेक्शन से मौत का यह मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ज्वाला नगर में स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी का है। ड्राइवर का काम करने वाले सुनय पाल सिंह की पत्नी कुसुम देवी को बुखार आया था। बुखार आने के बाद उसने कॉलोनी के एक झोलाछाप से उनका इलाज चल रहा था। आरोप है कि इलाज के दौरान झोलाछाप ने महिला को एक इंजेक्शन लगा दिया जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। महिला की हालत बिगड़ने पर परिजन उसको लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन झोलाछाप की क्लीनिक पर पहुंचे तो वह ताला डालकर जा चुका था। परिजनों ने उसकी क्लीनिक के सामने रोष जताया। महिला के भाई ने बताया कि हमने पूरे मामले की शिकायत सिविल लाइंस कोतवाली की पुलिस से की है। साथ ही इसकी जानकारी सीएमओ को भी दी गई है। वहीं सीएमओ डॉ.एसपी सिंह का कहना है कि इस तरह की कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed