फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   women died, blame of murder

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को फंदे पर लटकाकर हत्या का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
women died, blame of murder
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में विवाहिता की मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता की हत्या कर दी। इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में मृतका के पति सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन

शहजादनगर थाना क्षेत्र के मोमिनपुर अहमदाबाद गांव निवासी हेतराम ने एक साल पहले अपनी बेटी सुधा (21) की शादी सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के लेबर कॉलोनी निवासी सुरेश के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग करते थे। दहेज की मांग पूरी नहीं होने ससुराल के लोग विवाहिता के साथ मारपीट और प्रताड़ित करते थे। आरोप लगाया है कि मंगलवार सुबह दहेज की मांग पूरी न होने पर सुधा को फंदे पर लटका दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले की जानकारी मिलने पर मायके पक्ष के लोगों के यहां कोहराम मच गया। मृत महिला सुधा के पिता हेतराम परिवार सहित लेबर कॉलोनी पहुंच गए और हत्या करने का आरोप लगाने लगे। इस बीच ससुराल वाले घर से फरार हो गए। उधर, सूचना मिलते ही सिविल लाइंस थाना प्रभारी लव सिरोही भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बाद में सिविल लाइंस पुलिस ने हेतराम की तहरीर के आधार पर सुरेश, राजकुमार, नन्हें, अनूप, मीरा और पूनम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी लव सिरोही ने बताया कि दहेज हत्या के मामले में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।सभी आरोपी फरार हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed