{"_id":"618ac31a05a9e00f5a3556e6","slug":"women-and-child-died-in-accident-milak-news-mbd4089085106","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बाइक सवार महिला और मासूम की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में बाइक सवार महिला और मासूम की मौत, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलक (रामपुर)। मां, बहन और भांजे के साथ बाइक पर सवार युवक बहन को उसकी ससुराल छोड़ने के लिए जा रहा था। रास्ते में बाइक गिर गई। हादसे में युवक, उसकी मां और भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसकी बहन को मामूली चोट आई है। सीएचसी पहुंचने पर चिकित्सकों ने युवक की मां और भांजे को मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया।
थाना खजुरिया क्षेत्र के अहरो गांव निवासी बाइक सवार शक्ति अपनी मां मुन्नी (55 वर्ष) और मिलक थाना क्षेत्र के बाकराबाद गांव निवासी अपनी बहन ममता को अपने मामा के गांव क्रमचा से लेकर लौट रहे थे। उन्हें ममता को उसकी ससुराल बाकराबाद छोड़ना था। बाइक पर ममता कर चार साल का मासूम बेटा भी था। इस बीच रहपुरा गांव के संपर्क मार्ग पर अचानक बाइक गिर गई। हादसे में मुन्नी और मासूम बालक गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि, बाइक सवार शक्ति भी घायल हो गया। जबकि, ममता मामूली रूप से घायल हुई हैं। घटना की सूचना पर एंबुलेंस घटना स्थल पर पहुंची और घायलों को लेकर नगर की सीएचसी ले आई। जहां चिकित्सक ने मुन्नी और मासूम बालक को मृत घोषित कर दिया। घायल शक्ति का प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रामपुर रेफर कर दिया। हादसे में मौत से परिवार में कोहराम मचा है। मासूम बेटे की मौत से मां ममता का रोकर बुरा हाल है। हादसे की सूचना पर पुलिस सीएचसी पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। परिवार वालों का कहना है कि मुन्नी देवी भैया दूज पर यहां पर आई थीं और उनको रात में जाने से मना किया था, लेकिन कल बुधवार होने के कारण भाई के घर से न जाने को लेकर रात को अपनी बेटी के घर बाकराबाद को कहकर चली गईं थी और हादसा होने पर उनकी तथा उनकी बेटी के मासूम बेटे की जान चली गई।