{"_id":"6aff4913b79323d82a0883bd","slug":"woman-struck-by-a-train-while-crossing-railway-tracks-dies-rampur-news-c-282-1-rmp1001-185125-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आई महिला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आई महिला, मौत
Fri, 20 Nov 2026 12:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 20 Nov 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के बाद रेलवे लाइन पार करना एक महिला के लिए जानलेवा साबित हुआ। दूसरी पटरी पर आ रही ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
पश्चिम बंगाल के ठाकुरपुर थाना क्षेत्र निवासी पारुल राय का परिवार उत्तराखंड के रुद्रपुर में रहकर मजदूरी करता है। पारुल भी परिवार के साथ रुद्रपुर में रहती थीं। कुछ दिन पहले वह अपने गांव पश्चिम बंगाल गई थीं। मंगलवार को वहां से ट्रेन में सवार होकर रामपुर के लिए रवाना हुई थीं। बुधवार देर रात ट्रेन रामपुर रेलवे स्टेशन पहुंची तो वह नीचे उतर गईं। इसके बाद वह रेलवे लाइन पार करने लगीं। इसी दौरान दूसरी पटरी पर आ रही ट्रेन की चपेट में आ गईं। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जीआरपी प्रभारी ईश्वर चंद ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन उसे अपने साथ रुद्रपुर ले गए।