फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Woman missing from Dussehra fair, married seven days ago

Rampur News: दशहरा मेले से महिला गायब, सात दिन पहले हुई थी शादी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Woman missing from Dussehra fair, married seven days ago
शाहबाद। शादी के बाद आठवें दिन नव विवाहिता अचानक दशहरे के मेले से गायब हो गई। नव विवाहिता को बरामद करने के लिए पति ने प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगाई है। लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन

युवक के अनुसार उसकी बरात सात दिन पहले आजमगढ़ जिले के एक कस्बे में गई थी। यह शादी बड़ी धूमधाम के साथ संपन्न हुई थी। शुक्रवार को शाहबाद में दशहरा का मेला लगा था। इस मेले में युवक अपनी नव विवाहिता पत्नी और बहन के साथ मेला देखने आया था।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम को ही मेले में से तीनों लोग चाट-पकौड़ी का आनंद ले रहे थे। इसी बीच नव विवाहिता अचानक से गायब हो गई। मेले में अधिक भीड़ होने के कारण पति ने को नव विवाहिता को तलाश किया। जब कई घंटे तक पत्नी नहीं मिली, तब युवक ने प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की। उसके पति से बात की गई तो उसने बताया कि उसकी पत्नी गायब हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed