फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Woman killed after tractor-trolley overturns

Rampur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से पहिये के नीचे आई महिला की मौत

Wed, 16 Oct 2024 05:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 16 Oct 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
Woman killed after tractor-trolley overturns
शाहबाद। कोतवाली क्षेत्र के नवाबपुरा गांव निवासी धर्मेंद्र की पत्नी कौशल्या (32) पशुओं के लिए चारा ला रही थी। सामने से पुआल से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके पलटने से ट्रैक्टर के पहिए के नीचे कौशल्या का सिर आ गया।जिस कारण कुचलकर महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे महिला कौशल्या पशुओं का चारा लेकर घर की ओर जा रही थी। इस दौरान अमित के ट्रैक्टर को गांव का ही बॉबी चला रहा था। इस दौरान सामने से आ रहा ट्रैक्टर ट्रॉली का संतुलन बिगड़ गया। ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर महिला के ऊपर पलट गई। जिस कारण महिला कौशल्या का सिर ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया। पहिए के नीचे सिर कुचलने कारण घटना स्थल पर ही महिला की मौत हो गई। जबकि ट्रैक्टर चला रहे बॉबी के भी गुम चोटें आई। जिसे सीएचसी लाया गया। उधर सूचना पाकर कोतवाल पंकज पंत मय फोर्स के गांव में पहुंच गए। पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए रामपुर भेज दिया। इस घटना के बाद मृतक महिला का पति धर्मेंद्र का आरोप था कि बॉबी नशे की हालत में था। उससे ट्रैक्टर चलाना नहीं आता था। धर्मेंद्र ने बताया कि इसी ट्रैक्टर से मृतक महिला और उसने अपने खेत का पुआल मंगलवार सुबह को खेत से पुआल घर के लिए ढो रहा था। शाम को महिला की मौत हो गई। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। कोतवाल पंकज पंत ने बताया कि हादसे में महिला की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए रामपुर भेजा जा रहा है। तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आकर महिला कौशल्या की मौत हो गई। अचानक मौत से पति और अन्य परिजनों बेसुध है। मृतक महिला ने छह माह की दुधमुंही बच्ची छवि सहित मोनी, महक, प्रज्ञा और प्रेनसी के सिर से मां का साया उठ गया है। इस हादसे के बाद परिवार के लोग बेहद गमजदा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed