फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Woman dies due to quack treatment in Saifni, uproar

Rampur News: सैफनी में झोलाछाप के इलाज से महिला की मौत, हंगामा

Thu, 22 Feb 2024 02:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 22 Feb 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Woman dies due to quack treatment in Saifni, uproar
शाहबाद (रामपुर)। सैफनी के एक निजी अस्पताल के झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से पहले मृत नवजात का भी जन्म हुआ था। इस मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया।
विज्ञापन

सैफनी क्षेत्र के एक निजी झोलाछाप डॉक्टर के इलाज के कारण महिला की मौत हो गई है। दरअसल मंगलवार को नगर शाहबाद के मोहल्ला नालापार निवासी उबैद की पत्नी आरा (27) को प्रसव की पीड़ा हुई थी। पीड़ा होने पर परिवार के लोग सीधे सैफनी के एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां पर प्रसूता का उपचार शुरू किया गया। बताया गया कि महिला के प्रसव के दौरान मृत नवजात शिशु का जन्म हुआ था। प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी। जिस पर सैफनी के झोलाछाप डॉक्टरों ने हीमोग्लोबिन की कमी बताई। महिला की हालत बिगड़ने पर मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। मुरादाबाद ले जाते समय महिला आरा ने दम तोड़ दिया। बताया गया कि परिजन मृत आरा को सैफनी के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे और काफी हंगामा किया। जिसके बाद महिला के परिजनों को समझाकर भेज दिया था। मंगलवार देर रात करीब एक बजे झोलाछाप डॉक्टर समेत कई लोग सैफनी से शाहबाद पहुंच गए थे। काफी देर तक झोलाछाप डॉक्टर और मृत के परिजनों के बीच समझौते की बात चली। दिन निकलने पर बुधवार को महिला का अंतिम संस्कार किया गया। हालांकि मामले में थाने में तहरीर नहीं दी गई। थानाध्यक्ष सैफनी हरिओम सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर नहीं आई है, तहरीर आएगी तो जांच कर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

मामले में समझौते की चर्चा
मामले में देर रात तक डॉक्टर और पीड़ित पक्ष के बीच समझौते की चलती रही। देर रात दोनों पक्षों के बीच समझौता होने की चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed