{"_id":"674a181b61340cb06b0e30a4","slug":"woman-boiling-milk-burnt-due-to-cylinder-fire-rampur-news-c-282-1-smbd1025-134833-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: सिलिंडर में आग लगने से दूध उबाल रही महिला झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: सिलिंडर में आग लगने से दूध उबाल रही महिला झुलसी
Sat, 30 Nov 2024 01:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 30 Nov 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। रसोई में गैस के चूल्हे पर दूध उबाल रही महिला सिलिंडर में अचानक आग लगने से झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने एंबुलेंस से उसे तुरंत नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला अस्पताल की बर्न यूनिट के लिए रेफर कर दिया गया। महिला के चेहरे समेत शरीर के काफी हिस्से जल गए।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुल्लाखेड़ा गांव की रहने वाली पीड़िता उर्मिला पत्नी जयदीप है। उसे बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे सीएचसी में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि महिला अपने घर की रसोई में दूध उबाल रही थी। तभी एलपीजी सिलिंडर से हो रही गैस लीकेज के कारण वह आग की चपेट में आकर झुलस गई।
शोर मचाने पर परिजनों ने उसे किसी तरह रसोई से बाहर निकाला और उसके कपड़ों में लगी आग बुझाई। मौके पर आसपास के ग्रामीण भी एकत्र हो गए और तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया है।