{"_id":"6967d44ae4d80a058708c9d8","slug":"woman-beaten-up-after-stopping-bike-robbed-of-earrings-and-cash-rampur-news-c-282-1-rmp1004-162043-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: बाइक रोककर महिला से मारपीट, कुंडल और नकदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: बाइक रोककर महिला से मारपीट, कुंडल और नकदी लूटी
Wed, 14 Jan 2026 11:07 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 14 Jan 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
रामपुर। गंज थाना क्षेत्र के बजरिया खानसामा निवासी मोबिना का बिलाल के खिलाफ एक मुकदमा विचाराधीन है। आरोप है कि बिलाल उसे लगातार परेशान करता है। आठ जनवरी को मोबिना अपने भाई के साथ बाइक से आ रही थी, तभी रास्ते में रोककर मारपीट की गई। इस दौरान आरोपियों ने कानों के कुंडल और पांच सौ रुपये की नकदी लूट ली।
आरोप है कि घटना का वीडियो भी बनाया गया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी दी गई। पीड़िता की तहरीर पर गंज पुलिस ने बिलाल और अफजल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। गंज कोतवाल पवन शर्मा ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। संवाद