{"_id":"69add723f9cc5fa73b0c305a","slug":"woman-assaulted-after-entering-home-report-filed-rampur-news-c-282-1-smbd1026-165822-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: घर में घुसकर महिला से मारपीट, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: घर में घुसकर महिला से मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
Mon, 09 Mar 2026 01:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
टांडा। ग्राम शहपुरा गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें एक महिला समेत कई घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
गांव निवासी सुनीता ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि गांव के ही सुरजपाल, बवली, नमन, पायल और कोमल उसके घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे।
विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों तथा ईंट-पत्थरों से मारपीट कर दी। पीड़िता का आरोप है कि हमलावरों ने उसे खींचकर भी पीटा, जिससे उसके सिर में ईंट लगने से गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान हो गई।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर बबली ने भी कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसके बच्चे गांव में दूध देने जा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव की ही सुनीता, साधना और आराधना ने रास्ते में रोककर बच्चों के साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी।
बबली का कहना है कि जब वह अपने बच्चों को बचाने के लिए मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। इस दौरान उसके सिर पर ईंट मार दी गई, जिससे उसका सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गई। सीओ कीर्ति निधि आनंद ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद