फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   witness reached in case of azajm kha

पड़ोसी से मारपीट करने मामले में वादी ने दर्ज कराए बयान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 12:30 AM IST
सार

पड़ोसी से मारपीट करने के मामले में आजम खां और अब्दुल्ला आजम सहित चार लोगों के दर्ज मुकदमे की सुनवाई के दौरान मंगलवार को वादी मोहम्मद अहमद ने कोर्ट में अपने बयान दर्ज कराए।मंगलवार को इस मुकदमे की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट सेशन ट्रायल में हुई।

विज्ञापन
witness reached in case of azajm kha

विस्तार

रामपुर। पड़ोसी से मारपीट करने के मामले में आजम खां और अब्दुल्ला आजम सहित चार लोगों के दर्ज मुकदमे की सुनवाई के दौरान मंगलवार को वादी मोहम्मद अहमद ने कोर्ट में अपने बयान दर्ज कराए। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने उनसे जिरह की। उनकी गवाही पूरी हो गई है। इस मामले की अगली सुनवाई बुधवार को होगी।
विज्ञापन

आजम खां, उनके भाई शरीफ खां, अब्दुल्ला आजम और बिलाल खां के खिलाफ 28 अगस्त 2019 को थाना गंज में मोहम्मद अहमद ने मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि उनके घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की गई और जानलेवा हमला किया गया। इस मामले में पुलिस विवेचना के बाद कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। इस मुकदमे कोर्ट ने 25 जुलाई 2022 को आरोप तय किए थे। सपा नेता आजम खां सहित सभी आरोपी जमानत पर हैं। मंगलवार को इस मुकदमे की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट सेशन ट्रायल में हुई। मुकदमे के वादी मोहम्मद अहमद ने अपने बयान दर्ज कराए, जहां पर बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने उनसे जिरह की। उनकी गवाही पूरी हो गई है। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने आजम खां के हाजिरी प्रार्थनापत्र दिया गया, जिसमें उल्लेख है कि आजम खां बीमार हैं और सर गंगाराम अस्पताल दिल्ली में भर्ती हैं। अब इस मामले की अगली सुनवाई बुधवार को भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed