फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   witness reached in birth ceretificate of abdullah azajm

स्वार विधायक अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में स्कूल प्रधानाचार्य से जिरह पूरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
witness reached in birth ceretificate of abdullah azajm
रामपुर। सपा नेता आजम खां के बेटे एवं स्वार सीट से विधायक अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र मामले में शुक्रवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। जिसमें एक स्कूल के प्रधानाचार्य से बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं ने जिरह की। उनकी जिरह पूरी हो गई है। अब इस इस मामले की अगली सुनवाई सात जून को होगी। कोर्ट ने गवाही के लिए आयकर अधिकारी को तलब किया है।
विज्ञापन

अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र मामले में भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने गंज थाने में साल 2019 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें अब्दुल्ला आजम के पिता एवं शहर विधानसभा सीट से विधायक आजम खां व अब्दुल्ला आजम की मां डॉ. तजीन फात्मा भी आरोपी हैं। इस मामले में तीनों पर आरोप तय हो चुके हैं और कोर्ट से तीनों आरोपियों को जमानत भी मिल चुकी है।
विज्ञापन

इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में चल रही है। शुक्रवार को इस मामले की कोर्ट में सुनवाई हुई। जिसमें मामले के गवाह एक स्कूल के प्रधानाचार्य कोर्ट में उपस्थित हुए और उनसे बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं ने जिरह की। उनकी जिरह पूरी हो गई है। शासकीय अधिवक्ता अरुण प्रकाश सक्सेना और वादी केे अधिवक्ता संदीप सक्सेना ने बताया कि जिरह पूरी होने के बाद अब कोर्ट ने गवाही के लिए आयकर अधिकारी विजय कुमार को तलब किया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई सात जून को होगी। कोर्ट में सुनवाई के दौरान भाजपा नेता आकाश सक्सेना और विधायक अब्दुल्ला आजम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed