फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Witness present in Abdullah Azam's two PAN card cases, hearing in passport case on 14th

Abdullah Azam: अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में गवाह पेश, पासपोर्ट मामले में कोर्ट 14 को करेगा सुनवाई

Sat, 10 Feb 2024 11:52 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 10 Feb 2024 11:52 AM IST
सार

अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में गवाह पेश हुए। उसने जिरह की गई। इस मामले में शहर विधायक आकाश सक्सेना ने केस दर्ज करवाया था। दूसरी तरफ दो पासपोर्ट मामले में कोर्ट ने अगली तारीख निर्धारित कर दी है। 

विज्ञापन
Witness present in Abdullah Azam's two PAN card cases, hearing in passport case on 14th
अब्दुल्ला आजम खान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अब्दुल्ला के दो पैन कार्ड मामले में सुनवाई हुई। कोर्ट में दो गवाह पेश हुए और उनसे जिरह की गई। अब 13 फरवरी को अगली सुनवाई होगी। अब्दुल्ला के खिलाफ दो पैन कार्ड का मामला भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने दर्ज कराया था। उनका आरोप है कि अब्दुल्ला ने अलग-अलग जन्मतिथि से दो पैन कार्ड बनवाए हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने मामले की जांच पूरी कर न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिए थे। इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में चल रही है। अभियोजन की ओर से गवाही की प्रक्रिया चल रही है। अभियोजन की ओर से गवाह गुलवेज और इकबाल फारुख की गवाही हो चुकी है।
विज्ञापन


उनसे जिरह पूरी हो गई। विधायक के अधिवक्ता संदीप सक्सेना ने बताया कि इस मामले की सुनवाई 13 फरवरी को होगी।

दो पासपोर्ट में मिली अगली तारीख 

सपा नेता आजम खां के बेटे पूर्व विधायक अब्दुल्ला के दो पासपोर्ट मामले में बचाव पक्ष की ओर से एक और गवाह पेश किया गया। उन्होंने अपने बयान दर्ज कराए। अब इस मामले में 14 फरवरी को सुनवाई होगी। भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने 30 जुलाई वर्ष 2019 को सिविल लाइंस कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें अब्दुल्ला पर अलग-अलग जन्मतिथि से दो पासपोर्ट बनवाने का आरोप लगाया था। एक पासपोर्ट में जन्मतिथि एक जनवरी 1993 है, जबकि दूसरे पासपोर्ट में जन्मतिथि 30 सितंबर 1990 दर्ज है। पुलिस ने जांच पूरी कर अब्दुल्ला के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर दिए थे।


इसकी सुनवाई एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में चल रही है। इसमें अभियोजन की ओर से गवाही की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब बचाव पक्ष की ओर से गवाही की प्रकिया चल रही है। शुक्रवार को सुनवाई हुई, जिसमें बचाव पक्ष की ओर से जावेद खां को पेश किया गया।

उन्होंने अपने बयान दर्ज कराए। अभियोजन ने गवाह से जिरह की।भाजपा विधायक के अधिवक्ता संदीप सक्सेना ने बताया कि इस मामले की सुनवाई 14 फरवरी को होगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed