{"_id":"641eed46ba072c998b0a4053","slug":"wife-refused-to-make-fish-in-navratri-then-husband-beat-her-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र में मछली बनाने की जिद्द: पत्नी ने किया मना तो पति कर बैठा बड़ी गलती, फिर पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र में मछली बनाने की जिद्द: पत्नी ने किया मना तो पति कर बैठा बड़ी गलती, फिर पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक
Sat, 25 Mar 2023 06:19 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 25 Mar 2023 06:19 PM IST
सार
मामला बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हामिदाबाद का है। युवक ने शुक्रवार की रात अपनी पत्नी से मछली बनाने को कहा। महिला ने नवरात्र में मछली बनाने साफ इनकार कर दिया था। जिसके बाद पति अपना आपा खो बैठा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
रामपुर जिले के बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी से मछली बनाने को कहा। पत्नी ने नवरात्र में मछली बनाने से साफ मना कर दिया। आरोप है कि इस दौरान युवक ने पत्नी की पिटाई कर दी। महिला ने फोन करके पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की है।
विज्ञापन
मामला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हामिदाबाद का है। थाना प्रभारी नवाब सिंह के अनुसार ग्राम हामिदाबाद निवासी एक युवक ने शुक्रवार की रात अपनी पत्नी से मछली बनाने को कहा। महिला ने नवरात्र में मछली बनाने साफ इनकार कर दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि इसी बात को लेकर आरोपी ने अपनी पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान महिला ने डायल 112 को फोन करके मामले की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की है।
विज्ञापन