{"_id":"663553870eb56e41480ad545","slug":"when-the-woman-who-ran-away-with-her-lover-returned-home-the-husband-refused-to-keep-her-with-him-rampur-news-c-282-1-smbd1029-121087-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: प्रेमी संग भागी महिला घर लौटी तो पति ने साथ रखने से किया इन्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: प्रेमी संग भागी महिला घर लौटी तो पति ने साथ रखने से किया इन्कार
विज्ञापन
रामपुर। मसवासी क्षेत्र के एक गांव से 15 दिन पहले पति और बेटे को छोड़कर प्रेमी संग भागी महिला घर लौट आई तो पति ने उसे साथ रखने से इन्कार कर दिया। वहीं प्रेमी ने भी महिला से पल्ला झाड़ लिया।
यह मामला चौकी क्षेत्र के एक गांव का है। महिला की शादी लगभग छह साल पहले एक युवक से हुई थी। उनका पांच वर्षीय बेटा भी है। इसी दौरान महिला का प्रेम प्रसंग गांव के ही एक युवक से हो गया। लोगों ने बताया कि पति जब मजदूरी करने चला जाता था तब वह अपने प्रेमी से मोबाइल पर बात करती थी। प्रेम प्रसंग बढ़ने पर दोनों मिलने लगे।
पति को जब प्रेम प्रसंग का पता चला तब उसने पत्नी को समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। लोगों ने बताया कि विवाहिता 15 दिन पहले अपने पांच साल के बेटे को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई थी। काफी तलाश के बाद भी वह नहीं मिली थी। शुक्रवार को विवाहिता अपने घर वापस लौट आई, लेकिन पति ने उसे घर में रखने से इन्कार कर दिया। वहीं प्रेमी ने भी अब उससे पल्ला झाड़ लिया है। हालांकि, अभी कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।