{"_id":"68b21b3d5c5a592e9e0cc461","slug":"when-the-crowd-for-pathology-increased-people-looked-helpless-waiting-rampur-news-c-282-1-rmp1001-152459-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: पैथोलॉजी के लिए बढ़ी भीड़ तो इंतजार में बेबस दिखे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: पैथोलॉजी के लिए बढ़ी भीड़ तो इंतजार में बेबस दिखे लोग
विज्ञापन
रामपुर। जिला अस्पताल में शुक्रवार को पैथोलॉजी में काफी अधिक भीड़ रही है। इस दौरान एक बुजुर्ग भीड़ देखकर फर्श पर बैठ गए और इंतजार करते दिखाई दिए। उन्होंने बताया कि सुबह 10 बजे से पहुंचे लेकिन उनका नंबर नहीं आ सका। ऐसे में भीड़ ज्यादा होने पर वह फर्श पर बैठ गए है।
जिला अस्पताल में वैसे तो सभी के बैठने के लिए व्यवस्था की गई है, मगर पैथोलॉजी के आसपास कोई सुविधा न होने के चलते लोग यहां कतारों में लगकर अपने नंबर का इंतजार करते हैँ। शुक्रवार को भी कुछ इस तरह से भीड़ रही। हर कोई खुद जल्दी सैंपल देने और रिपोर्ट लेने के लिए धक्कामुक्की करता दिखाई दिया। भीड़ देखकर कर्मचारियों के भी पसीने छूट गए। इस बीच स्वार निवासी अयूब पीलिया की जांच कराने के लिए पहुंचे थे। बताया कि वह सुबह 10 बजे से बैठे हैं, लेकिन नंबर नहीं आ सका। उस पर भीड़ और अधिक बढ़ गई। भीड़ देखकर उनकी हिम्मत टूट गई और वह फर्श पर भी टिक गए। काफी देर बाद जब भीड़ छटी तो उन्होने अपना चेकअप कराया।
-- -- -- -- -- -