फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   When stopped for carrying weapons in Ramlila, then indecency with the police, two arrested

रामलीला में असलाह लेकर जाने पर रोका तो पुलिस से की अभद्रता, दो गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
When stopped for carrying weapons in Ramlila, then indecency with the police, two arrested
रामपुर। कोसी मार्ग स्थित रामलीला मैदान में चल रही रामलीला में एक लाइसेंसी बंदूक लेकर जा रहे दो लोगों को ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने रोक लिया। दोनों पुलिस कर्मियों के साथ बहस करने लगे और गाली-गलौज और धमकाते हुए जबरन बंदूक के साथ अंदर घुसने लगे। मौके पर मौजूद सिपाहियों ने अन्य पुलिस बल को भी बुला लिया और दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र में कोसी मार्ग स्थित रामलीला मैदान में रामलीला का मंचन हो रहा है। इसमें सुरक्षा को लेकर पुलिस कर्मियों को ड्यूटी पर तैनात किया गया है। सोमवार रात को हेड कांस्टेबल सुभाष सिंह और विकास गौतम की ड्यूटी लगी थी। इस दौरान दो लोग रामलीला मंचन देखने जा रहे थे। इनमें एक के पास लाइसेंसी दोनाली बंदूक थी।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने दोनों को गेट पर ही रोक लिया और धारा 144 लगे होने की बात कहकर शस्त्र अंदर ले जाने से मना किया। इस बात को लेकर ही दोनों लोग भड़क गए और पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी करने लगे। इसके बाद दोनों लोग पुलिस कर्मियों को धमकाते हुए और गाली-गलौज कर जबरन रामलीला मंचन परिसर में जाने लगे। इस बीच सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई तो और पुलिस फोर्स आ गई और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले आई। पुलिस में दोनों के खिलाफ धारा सरकारी कार्य में बाधा डालने, गाली-गलौज करने, धमकाने और अन्य आरोपों में रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। कोतवाली थाना प्रभारी किशन अवतार ने बताया कि बेनजीर अलीगंज निवासी सरदार सिंह और मुन्ना लाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed