{"_id":"5c115907bdec2241ce727286","slug":"wheather-change-increases-cold-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्की बूंदाबांदी के साथ मौसम ने बदली करवट, सर्दी बढ़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्की बूंदाबांदी के साथ मौसम ने बदली करवट, सर्दी बढ़ी
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Thu, 13 Dec 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में बुधवार को आसमान में घिरे काले बादल। - अमर उजाला
विज्ञापन
बुधवार को सुबह अचानक मौसम ने करवट बदल ली। सुबह से ही आसमान में घने बादल छा गए, जिससे सूर्यदेव के दर्शन तक नहीं हुए। दोपहर तक नगर में बारिश शुरू हो गई तो कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। जिससे पारा भी लुढ़क गया। बुधवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पहाड़ों पर बर्फबारी के बीच मैदानी इलाकों में भी बारिश ने दस्तक दे दी है। इस बार ठंड ने भी समय से पहले दस्तक दे दी। इसके बाद दिसंबर में ही जनवरी की तरह मौसम हो गया है। पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण पिछले कुछ दिनों से मौसम में ठंड के साथ गलन और शीतलहर बढ़ गई थी। बुधवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और धूप गायब रही। जिससे ठंड का अहसास और बढ़ गया।
दोपहर तक नगर समेत पनवड़िया और आसपास के क्षेत्रों में बारिश हो गई तो पटवाई और धमोरा में भी बूंदाबांदी हुई। बारिश और हल्की हवा से ही कई बारात घरों में लगे पंडाल भी अस्त-व्यस्त हो गए। बारिश और धूप की कमी से कुछ दिनों पूर्व तक जो तापमान न्यूनतम था वो बुधवार को अधिकतम हो गया।
विज्ञापन
बुधवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। ठंड का यह मिजाज आने वाले कई दिनों तक अब बरकरार रहेगा।
मौसम में ठंड बढ़ने के साथ ही कोहरे और दिन में बादल के कारण ट्रेन यातायात भी प्रभावित होना शुरू हो गया है। मंगलवार को रेलवे ने कई ट्रेनों को 15 फरवरी तक रद्द कर दिया तो बुधवार को कई ट्रेनें निर्धारित समय से विलंब से पहुंची। वहीं शाहबाद में दिसंबर की कड़ाके की सर्दी शुुरु हो गई है।
बुधवार को दोपहर के समय कुछ देर के लिए सूर्य देव ने दर्शन दिए। पूरे दिन बादल छाए रहे। जिसके कारण पूरे दिन आम जन जीवन अस्तवस्त रहा। नगर की मेन मार्केट में भी सर्दी के कारण ग्राहक नदारद रहे।