फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   wheather change,be awere about health

बदल रहा तापमान, सेहत का रखें ध्यान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
wheather change,be awere about health
रामपुर। पिछले करीब दस दिनों से लगातार मौसम बदल रहा है। न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में करीब दोगुने का अंतर रहा है। तापमान का अंतर सेहत के लिहाज से सावधानी बरतने वाला है। तापमान के अंतर में होने से खांसी, जुकाम, बुखार जैसी बीमारी का प्रकोप बढ़ने का खतरा बना रहता है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

मौसम साफ रहने और धूप निकलने से गर्मी की आहट शुरू हो गई है। दिन में तेज धूप निकलने से मौसम में सर्दी का असर काफी कम हो गया है। जबकि दिन ढलने के बाद मौसम सर्द बना हुआ है और इस बीच चलने वाली सर्द हवाएं दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ा रही हैं। ऐसे हालात में गर्म कपड़ों से दूरी बना रहे लोग बीमारी की गिरफ्त में फंस रहे हैं। बदलते मौसम में पूरी तरह एहतियात बरतनी जरूरी है। फरवरी आधा से ज्यादा बीच चुका है। फरवरी के पहले सप्ताह की तुलना में अब दिन में रोजाना तेज धूप निकल रही है, जो बदलते मौसम का एहसास करा रही है। हालांकि रात में अभी भी सर्दी ही पड़ रही है। रविवार को न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यानि न्यूनतम और अधिकतम तापमान में करीब दोगुने का अंतर है। तापमान का यह अंतर पिछले करीब सप्ताह भर से लगातार है। दिन में बढ़ते धूप के असर से लोगों को गर्म कपड़ों में गर्मी लगने लगी जो कि सेहत के लिहाज से सही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed