{"_id":"5723aba14f1c1b7014a91b0d","slug":"wheat-purchaging","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीएफ के जिला प्रबंधक का वेतन कटेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसीएफ के जिला प्रबंधक का वेतन कटेगा
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Sat, 30 Apr 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों से गेहूं नहीं खरीदा जा रहा है,जिसकी वजह से दिक्कत हो रही है। इसका खुलासा एक बार फिर अफसरों के निरीक्षण में सामने आया है। गेंहू क्रय केंद्रों के संचालन में लापरवाही बरतने पर पीसीएफ के जिला प्रबंधक पर शिकंजा कसा गया है। एडीएम ने जिला प्रबंधक का वेतन काटने की संस्तुति शासन से की है।
गेहूं क्रय केंद्रों पर लापरवाही बरती जा रही है। क्रय केंद्र बंद हैं और कई केंद्रों पर तो खरीद ही नहीं हो रही है,जिसके चलते किसान परेशान हैं। किसानों की परेशानी का आलम यह है कि उन्हें बिचौलियों के हाथों गेहूं बेचना पड़ रहा है। इस तरह की तमाम शिकायतें लगातार मिल रही है।
अपर जिलाधिकारी एमपी सिंह ने शुक्रवार को बिलासपुर, केमरी के साथ ही भोट व चमरौवा स्थित क्रय केंद्रों पर छापे मारे। निरीक्षण के दौरान उनको चमरौवा का क्रय केंद्र बंद मिला। इसके अलावा कई केंद्रों पर तो कर्मचार ही नहीं मिले। कोयला व कोयली स्थित क्रय केंद्रों पर भी लापरवाही मिली। इसके अलावा केमरी खास क्रय केंद्र पर भी खरीद नहीं होती मिली। बिलासपुर में मंडी स्थित क्रय केंद्र पर खरीद कम होती हुई पाई। क्रय केंद्रों पर लापरवाही मिलने पर एडीएम ने नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन
एडीएम ने क्रय केंद्र के प्रभारियों व उनके कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। इसके साथ ही गेहूं खरीद में लापरवाही बरतने और क्रय केंद्रों के निरीक्षण में लापरवाही बरतने पर पीसीएफ के जिला प्रबंधक को भी नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया है। साथ ही उनका वेतन रोके जाने की संस्तुति शासन से की है। एडीएम ने बताया कि पीसीएफ के जिला प्रबंधक का वेतन काटने के निर्देश जारी किए जा रहे हैं। इसके लिए संस्तुति की गई है। कहा कि सभी को निर्देश दिया गया है कि खरीद केंद्रो खरीद में तेजी लाई जाए।