फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   welcome of sp leader abdullah azajm

अब्दुल्ला के इस्तकबाल को उमड़े कार्यकर्ता और समर्थक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
welcome of sp leader abdullah azajm
रामपुर। करीब 23 माह बाद जब सीतापुर जेल से जमानत पर रिहा होकर अब्दुल्ला आजम रामपुर पहुंचे तो कार्यकर्ता और समर्थक भी उनके इस्तकबाल को पहुंच गए। घर पर पहुंचे कार्यकर्ता उनसे मिलने और बात करने को बेकरार नजर आए। अब्दुल्ला आजम ने रात में कुछ मीडिया वालों से बात भी की, लेकिन रविवार दिन में मीडिया से बात नहीं की। सूत्रों की माने तो रविवार दोपहर को वो दिल्ली रवाना हो गए और अब संभवत: मंगलवार को रामपुर स्थित पार्टी कार्यालय पर वो पहुंचे और कार्यकर्ताओं से बात करें।
विज्ञापन

रामपुर में अलग-अलग थानों में दर्ज 43 मुकदमों में जमानत मिलने के बाद शनिवार देर रात करीब दो बजे सपा सांसद आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम रामपुर पहुंचे। सीतापुर से लेकर रामपुर तक कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका स्वागत किया। रविवार को दिन निकलते ही तमाम कार्यकर्ता और समर्थक उनके घर पहुंच गए।
विज्ञापन

उनके घर के बाहर के हिस्से में बनी बैठक कार्यकर्ताओं और समर्थकों से भर गई थी। सिर्फ रामपुर से ही नहीं बल्कि आसपास के जनपदों से भी सपा कार्यकर्ता और समर्थक उनके घर और कार्यालय पर पहुंचे। कार्यालय पर भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। हालांकि इस दौरान रविवार दिन में अब्दुल्ला आजम ने मीडिया कर्मियों से बात नहीं की और तमाम कार्यकर्ता भी उनसे बात नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि उन्होंने ये बात कही कि आजम खां का संदेश वह वक्त आने पर देंगे। सूत्रों के अनुसार अब्दुल्ला आजम रविवार दोपहर को ही दिल्ली रवाना हो गए और वहां से उनके सीधे लखनऊ जाने की संभावना है। इसके बाद संभवत: मंगलवार को वो पार्टी कार्यालय पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं से चुनाव संबंधी रणनीति पर चर्चा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed