फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Weighing of paddy stopped at government centers

Rampur News: दाने में नमी आने से सरकारी केंद्रों पर धान की तौल रुकी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Oct 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
Weighing of paddy stopped at government centers
रामपुर। बारिश से खेत में पकी खड़ी धान की फसल को नुकसान पहुंचा है। खेतों में पानी की वजह से नमी पैदा हो गई। इस वजह से धान का दाना गीला हुआ है। ऐसे में सरकारी क्रय केंद्रों पर धान की तौल रुक गई है। केंद्रों पर 17 फीसदी तक नमी वाला धान की खरीदा जा सकता है, जबकि किसान 20-25 प्रतिशत तक नमी वाला धान लेकर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

न्यूनतम समर्थन मूल्य पर जिले में 146 केंद्रों पर धान की खरीद चल रही है। अब तक 130 केंद्रों पर 1178.55 टन के करीब धान खरीदा जा चुका है। इनमें से करीब 16 केंद्रों पर धान की खरीद अब तक शून्य है। वहीं अन्य केंद्रों पर भी बारिश के बाद धान के दाने में आई नमी के चलते तौल रुक गई है। मानकों के अनुसार 17 प्रतिशत से अधिक नमी वाला धान केंद्रों पर नहीं खरीदा जा रहा है। ऐसे में किसान केंद्रों से मायूस होकर वापस लौट रहे हैं। बृहस्पतिवार को आगापुर के मार्केटिंग के धान क्रय केंद्र से नमी अधिक होने की वजह से कई किसान लौट गए। यह स्थिति मंडी के केंद्रों में भी देखने को मिली। यहां पर कई किसानों को दाने में नमी अधिक होने की वजह से लौटा दिया गया। केंद्र प्रभारी दिलीप कुमार ने बताया कि बारिश के बाद से 20 से 25 प्रतिशत तक नमी मिल रही है। मानकों के हिसाब से 17 प्रतिशत या उससे कम नमी वाला धान खरीद सकते हैं।
विज्ञापन


- सभी केंद्रों पर मानकों के हिसाब से धान की खरीद के निर्देश दिए हैं। 17 प्रतिशत से अधिक नमी वाला धान नहीं खरीदा जा सकता। बारिश की वजह से धान में नमी बढ़ गई है। इसलिए किसानों से कहा जा रहा है कि वे धान को सुखाकर लेकर आएं। -कौशल देव, जिला खाद्य एवं विपरण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन




धान खरीद एक नजर में

-146 कुल केंद्र
-130 केंद्रों पर हो चुकी खरीद
-1178.55 टन हुई है खरीद

233 किसानों से हुई है खरीद
-15.82 लाख रुपये का किसानों को हो चुका भुगतान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article