{"_id":"60ef2dfc8ebc3e49c4241f84","slug":"weapon-maker-arrested-rampur-news-mbd395722092","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान पति के खेत में बन रहे थे अवैध असलहे, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान पति के खेत में बन रहे थे अवैध असलहे, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वार (रामपुर)। ग्राम प्रधान पति के गन्ने के खेत में ही अवैध असलहे बनाने का धंधा चल रहा था। इसके लिए आरोपियों को ग्राम प्रधान पति ने ही बुलाया था और आर्डर पर अवैध असलहे बनवा रहा था। पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस ने मौके पर छापा मारकर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया, प्रधान पति समेत दो लोग फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस ने मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
बुधवार की सुबह पुलिस क्षेत्राधिकारी धर्म सिंह मार्छल को मुखबिर से सूचना मिली कि कोतवाली क्षेत्र के उपनगर मसवासी के गांव सीतारामपुर में ग्राम प्रधान पति के गन्ने के खेत में कुछ युवक अवैध असलहे तैयार कर रहे हैं। जिस पर उन्होंने मसवासी चौकी व कोतवाली पुलिस बल के साथ मौके पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को दबोच लिया जबकि ग्राम प्रधान पति और एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर गन्ने के खेत से दो तमंचे 315 बोर, 2 तमंचे 12 बोर, शस्त्र बनाने के उपकरणों में एक ग्लाइंडर मशीन, ड्रिल मशीन, हथौड़ी, एक बाट 20 किलो, चूड़ियां काटने का हैमर एवं लगभग 50 तमंचों के बनाए गए ट्रिगर बरामद किए।
पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने अपना नाम मुरादाबाद के थाना डिलारी फरीदपुर हाजी निवासी महमूद एवं उत्तराखंड के काशीपुर क्षेत्र के आईटीआई जसपुर खुर्द निवासी आदिल हुसैन बताया। फरार हुए अभियुक्तों के नाम उपनगर मसवासी के गांव सीतारामपुर निवासी ग्राम प्रधान पति तेजपाल सिंह उर्फ राजू एवं चौकी मसवासी के गांव अली गंज निवासी यूनुस बताया। पकड़े गए आरोपियों को पुलिस कोतवाली ले आई। पुलिस ने मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।