{"_id":"5898d0a34f1c1b7e0b37858c","slug":"way-of-nanital","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल का सफर...है बड़ी मुसीबतों भरा सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल का सफर...है बड़ी मुसीबतों भरा सफर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Tue, 07 Feb 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अगर आपको पर्यटन नगरी नैनीताल जाना है तो जरा संभलकर। पर्यटन नगरी के रास्ते का प्रवेश द्वार रामपुर से होकर जाना मुसीबतों से भरा है। चाहे आप रुद्रपुर होकर जाएं या फिर टांडा बाजपुर के रास्ते, टूटे रास्ते पर वाहन निकालना तो दूभर हो ही जाएगा, जाम भी झेलना पड़ेगा। पर्यटकों के लिए दोनों ओर की सड़कें खलनायक बनकर रह गई हैं।
रामपुर से काठगोदाम तक हाईवे का निर्माण कार्य शुरू होने वाला है। हाईवे के लिए पेड़ काटे जा रहे हैं। लेकिन इस बीच हाईवे पर ट्रैफिक भी अधिक है। ऐसे में किसी भी दिन जाम नहीं लगे संभव नहीं है। रामपुर से निकलने के बाद रुद्रपुर तक आपको कई स्थानों पर जाम से जूझना पड़ेगा। एक तो सड़क के गड्डे आपकी गाड़ी के पुर्जे-पुर्जे हिला देते हैं, दूसरे जाम में फंसकर पर्यटक नैनीताल की मस्ती और पिकनिक भूल जाते हैं। इस समय हाईवे बन रहा है, इसलिए और भी मुसीबत है। कभी भोट में जाम लग जाता है तो कभी खूंटा खेड़ा पर।
विज्ञापन
बिलासपुर नगर में तो कई स्थानों पर जाम लगता है। नैनीताल जाने के लिए दूसरा रास्ता मुरादाबाद में रामपुर दोराहे से जाता है। एक आप सीधे ठाकुरद्वारा होकर काशीपुर से जा सकते हैं, दूसरा टांडा-बाजपुर रोड से कालाडूंगी रोड से भी नैनीताल पहुंचते हैं। रामपुर दोराहे से लेकर टांडा तिराहा तक सड़क जर्जर है। इसके बाद टांडा में निर्माधीन पुलिया पर जाम में पर्यटक फंसकर परेशान होेते हैं।
विज्ञापन