फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   water problem in kasiram coloney

कांशीराम कालोनी में पानी की दिक्कत, लोग परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
water problem in kasiram coloney
रामपुर। कांशीराम कालोनी में पेयजल की दिक्कत होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया। बाद में नगर पालिका के अधिकारियों से समस्या का समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन

कांग्रेस के शहर अध्यक्ष मामून शाह खां के नेतृत्व में तमाम कांग्रेसी एकत्र होकर मडैयान नादर बाग स्थित कांशीराम कालोनी आ गए। इसके बाद नारेबाजी कर प्रदर्शन करने लगे। उनका कहना था कि कांशीराम कालोनी की आबादी भीषण गर्मी के बीच पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रही है। कई महीने से ट्यूबवेल खराब पड़ा है। पेयजलापूर्ति ठप पड़ी है। कालोनी में 768 परिवार रहते हैं। 68 ब्लॉक हैं, जहां पानी की समस्या होने से लोगों को तमाम दिक्कतें आ रही हैं। हैंडपंप भी खराब पड़े हैं, जो ठीक हैं, उसमें रेत आ रहा है। ऐसे में समस्याओं को दूर कराया जाए। इस मौके पर सैय्यद फैसल हसन, नासिर मलिक, निजाम खान, जावेद खान, अंशुल रस्तोगी, बिट्टन, राकिब मलिक, असीम खान आदि मौजूद रहे। वहीं, नगर पालिका क जलकल अभियंता पीसी आर्य का कहना है कि वहां नलकूप में थोड़ी सी समस्या है, जिसे दूर कराया जा रहा है। लेकिन, कालोनी में पानी की आपूर्ति हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed