{"_id":"61eda72c2951fd208546edb8","slug":"water-logging-due-to-rain-rampur-news-mbd416879034","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से शहर से हुआ जलभराव, व्यापार हुआ चौपट, सोमवार को भी होगी बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से शहर से हुआ जलभराव, व्यापार हुआ चौपट, सोमवार को भी होगी बारिश
विज्ञापन
रामपुर। दो दिन से हो रही बारिश से शहर में जगह-जगह गंदगी और कीचड़ फैलने और जलभराव से लोगों का जीना दूभर हो गया। सड़कों पर लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया। वहीं, कारोबार भी पूरे दिन चौपट रहा। दुकानदार दुकानों पर खाली बैठे रहे।
पिछले दो दिन से हो रही बारिश ने लोगों का जीना दूभर हो गया। शनिवार की रात से शुुरु हुई बारिश रविवार को भी दिनभर होती रही। लगातार बेमौसम बारिश होने जौहर अली रोड़, माला सिनेमा, सराय गेट, किला कैंपस, ज्वालानगर, हामिद इंटर कालेज, खटकान, डूंगरपुर, स्वार मार्ग, कलक्ट्रेट मार्ग समेत शहर में अधिकांश जगहों पर जलभराव हो गया। सड़कों पर कीचड़ और गंदगी फैलने से लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। राहगीरों का पैदल निकलना दूभर हो गया। झमाझम बारिश से लोगों के घरों में भी पानी भर गया। जिससे लोगों को परेशानी हुई।
दिनभर बारिश होने से शहर का बाजार बुरी तरह प्रभावित हुआ। मिस्टनगंज, शौकत अली मार्ग, बाजार नसरुल्ला खां, पुराना गंज, रेलवे स्टेशन रोड, गुरुद्वारा रोड, अजीतपुर, ज्वालानगर, राजद्वारा, हाथीखाना चौराहा, पीला तालाब, चंपा कुंवरि बाजार, अनाज मंडी समेत पूरे बाजार में सूनसान रही। दुकानदार दिनभर ग्राहकों के आने की आस में खाली बैठे रहे।
विज्ञापन
सोमवार को भी बारिश होने की संभावना है। रविवार को दिनभर हुई बारिश सोमवार को भी होते रहने की मौसम पूर्वानुमान ने संभावना जताई है। सोमवार को दिनभर बारिश होने की संभावना है। जबकि, मंगलवार और बुधवार को मिला जुला मौसम रहने की उम्मीद है। रविवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। सोमवार को न्यूनतम तापमान नौ डिग्री और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्यिसयस रहने की उम्मीद है।