{"_id":"5b4a451c4f1c1b4f748b4ba0","slug":"water-inceases-in-rivers-of-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड की बारिश से नदियों में बढ़ने लगी हलचल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड की बारिश से नदियों में बढ़ने लगी हलचल
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
सैदनगर में हुई बारिश से कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने से कुछ इस तरह से जाते लोग। अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी और उत्तराखंड की बारिश से नदियों में हलचल बढ़नी शुरू हो गई है। सूखी पड़ी नदियां, नहर और तालाब पानी से भरना शुरू हो गए हैं,जिसके बाद किसानों की भी धड़कने बढ़नी शुरू हो गई हैं। इसके साथ ही प्रशासन भी पूरी पैनी नजर रखे हुए हैं।
उत्तराखंड में इन दिनों जोरदार बारिश हो रही है। खासतौर से कुमाऊं मंडल के कुछ जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी इसके साथ ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इसका असर अब रामपुर की नदियों पर भी दिखने लगा है।
रामपुर में कोसी नदी उत्तराखंड से निकलकर आती है। इसी तरह रामगंगा नदी में कालागाढ़ से पानी आना शुरू हो गया। रामनगर से लगातार पानी आना शुरू हो गया है। शनिवार को लालपुर बैराज पर कोसी नदी 192.5 मीटर पर बह रही थी,जबकि खतरे का निशान 195 मीटर है। कोसी नदी में पानी बढ़ना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा रामगंगा में भी पानी बढ़ना शुरू हो गया है। कोसी और रामगंगा के साथ ही पीलाखार और भाखड़ा में भी पानी बढ़ना शुरू हो गया है। नदियों से निकलने वाली नहरों में भी पानी बढ़ गया है। यहां पर हलचल तेज हो गई है। कई नहरों में इस वक्त पानी भरा हुआ है।
सूखे हुए तालाब भी पानी से भरने शुरू हो गए हैं। अभी बारिश और होगी तो पानी बढ़ने की संभावना लगातार बढ़ेगी,इसके बाद प्रशासन भी पूरी तरह सक्रिय होकर नजर रखे हुए है।