{"_id":"65cfe5d70791eb626b0f63c4","slug":"was-mutawalli-murdered-due-to-tantra-mantra-rampur-news-c-282-1-rmp1004-116133-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: कहीं तंत्र-मंत्र के फेर में तो नहीं हुई मुतवल्ली की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: कहीं तंत्र-मंत्र के फेर में तो नहीं हुई मुतवल्ली की हत्या
विज्ञापन
रामपुर। अजीमनगर थाना क्षेत्र के परचई गांव में शुक्रवार को इमामबाड़े में घुसकर मुतवल्ली तसवीर मियां की हत्या कहीं तंत्रमंत्र के फेर में तो नहीं की गई। पुलिस भी इस एंगल पर जांच कर रही है। साथ ही ग्रामीणों से बातचीत के बाद पुलिस का कई लोगों पर शक गहराया है। अजीमनगर क्षेत्र के परचई गांव निवासी तसवीर मियां इमामबाड़े में लंबे समय से मुतवल्ली का काम करते थे। इसके साथ ही वह झाड़फूंक करने के साथ ताबीज भी बनाते थे। शुक्रवार करीब 11 बजे इमामबाड़े के अंदर ही उनकी हत्या कर दी गई। पड़ाेसी गांव निवासी महिला झाड़फूंक के लिए पहुंची तब वारदात की जानकारी हुई।
इमामबाड़ा परिसर में ही पीछे की ओर उनका आवास है। पत्नी भूरी व बेटी हमशीरन के साथ ही उनका दामाद अब्दुल रहमान भी घर में थी। हत्यारों का इसकी जानकारी थी इसलिए हत्या से पहले आरोपियों ने मुतवल्ली के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था। इससे उनकी चीखपुकार भी परिजनों तक नहीं पहुंची। उनके सिर पर किसी धारदार चीज से वार किए गए।
ग्रामीणों का कहना है कि तसवीर मियां लंबे समय से झाड़फूंक का काम करते थे। संभावना है कि इसी को लेकर किसी से उनकी रंजिश हुई हो। पुलिस भी इस एंगल पर जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस पुलिस मुतवल्ली के परिवार की पृष्ठ भूमि की जांच कर रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
इमामबाड़े के रास्ते के खंगाले जा रहे कैमरे
इमामबाड़े के रास्ते में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। पुलिस सीसीटीवी की फुटेज भी खंगालने में जुटी है। हालांकि, पुलिस को अभी तक कैमरों के जरिये कुछ ठोस हाथ नहीं लगा है। एसपी राजेश द्विवेदी ने कहा कि हर एंगल पर जांच की जा रही है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
डॉग स्क्वॉड ने भी खंगाला परिसर
मुतवल्ली की हत्या के बाद फोरेसिंक टीम के साथ ही डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया गया था। डॉग स्क्वॉड ने घटना स्थल पर पहुंचकर इमामबाड़ा और परिसर खंगाला। हालांकि, इससे पुलिस को कुछ ठोस जानकारी नहीं मिल पाई।